*TV 20 NEWS || AZAMGARH:थाना देवगांव व थाना निजामाबाद पुलिस की कार्रवाई में दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट एवं सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री वायरल करने के मामलों में 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस-नोट,दिनांक–15.09.2026, जनपद–आजमगढ़*

*🔴 थाना देवगांव व थाना निजामाबाद पुलिस की कार्रवाई में दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट एवं सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री वायरल करने के मामलों में 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*🔴 थाना देवगांव पुलिस ने किशोरी के यौन शोषण के अभियुक्त तथा थाना निजामाबाद पुलिस ने दुष्कर्म एवं नाबालिग से सम्बन्धित अश्लील सामग्री वायरल करने वाले अभियुक्तों को किया गिरफ्तार*
*🔴 थाना निजामाबाद का वांछित अभियुक्त पुणे (महाराष्ट्र) से ट्रांजिट रिमाण्ड पर लाया गया, तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही*

*गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण–*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना देवगांव एवं थाना निजामाबाद पुलिस द्वारा अलग-अलग अभियोगों में कुल 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
*01. थाना देवगांव–*
वादी द्वारा थाना देवगांव पर तहरीर दी गयी कि *अभियुक्त सूरज राजभर पुत्र लालबिहारी राजभर निवासी भोजपुर, थाना देवगांव, आजमगढ़* द्वारा वादी की पुत्री को बहला-फुसलाकर उसके साथ कई बार यौन शोषण किया गया। तहरीर के आधार पर थाना देवगांव पर मु0अ0सं0 322/2026, धारा 65(1), 351(3) बीएनएस व धारा 5(ल) पॉक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया।
उक्त मुकदमे में वांछित *अभियुक्त सूरज राजभर को उ0नि0 संदीप कुमार मय हमराह हे0का0 शिवप्रकाश यादव व रि0का0 पंकज वर्मा* द्वारा दिनांक 15.09.2026 को समय करीब 09:10 बजे पल्हना तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया।

*02. थाना निजामाबाद–*
वादी द्वारा थाना निजामाबाद पर तहरीर दी गयी कि *अभियुक्त रत्नेश अवस्थी पुत्र ओमकार अवस्थी, उम्र करीब 44 वर्ष* द्वारा नाबालिग पुत्री के सम्बन्ध में अश्लील, अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी, फोटो/वीडियो आदि सोशल मीडिया पर वायरल कर उसकी प्रतिष्ठा धूमिल करने तथा परिवार को बदनाम करने की धमकी दी गयी। तहरीर के आधार पर *मु0अ0सं0 193/2026, धारा 352, 351(3) बीएनएस व धारा 67ए आईटी एक्ट* पंजीकृत किया गया तथा विवेचना के दौरान धारा 11/13 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी।
मुकदमे में वांछित *अभियुक्त रत्नेश अवस्थी को प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह मय हमराह हे0का0 धर्मेन्द्र यादव व का0 शाश्वत त्रिपाठी* द्वारा स्थानीय पुलिस के सहयोग से महाराष्ट्र के पुणे में *दिनांक 12.09.2026 को समय करीब 16:30 बजे गिरफ्तार* किया गया। अभियुक्त को दिनांक 13.09.2026 को न्यायालय पुणे में प्रस्तुत कर दिनांक 15.09.2026 तक का ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त किया गया, जिसके उपरान्त अभियुक्त को आजमगढ़ लाया गया।
*03. थाना निजामाबाद–*
वादी द्वारा दिनांक 13.09.2026 को थाना निजामाबाद पर तहरीर दी गयी कि उसकी पुत्री खेत की तरफ शौच के लिए गयी थी, तभी पहले से घात लगाकर बैठे *अभियुक्त आकाश पुत्र पूरेधी नट निवासी ग्राम गंधुवई, थाना निजामाबाद, आजमगढ़* द्वारा उसका मुंह दबाकर बाजरे के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। तहरीर के आधार पर थाना निजामाबाद पर मु0अ0सं0 228/2026, धारा 64(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
मुकदमे में वांछित *अभियुक्त आकाश पुत्र पूरेधी नट, उम्र करीब 19 वर्ष* को प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव मय हमराह का0 मोहन मौर्य, का0 सचिन सरोज व म0का0 ममता यादव द्वारा दिनांक 14.09.2026 को समय करीब 14:50 बजे गंधुवई मोड़ से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।