आजमगढ़ः मानव समाज की सेवा में नर्सों की भूमिका महत्वपूर्ण, ई-टैब पाकर खिल उठे श्री दुर्गा जी नर्सिंग छात्राओं के चेहरे
आजमगढ़। सेहदा स्थित श्री दुर्गा जी नर्सिंग स्कूल में शनिवार को लैंप लाइटिंग व शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं में ई-टैब का भी वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में नर्सिग छात्रों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डायरेक्टर लालजी यादव ने कहा कि नर्सिंग एक ऐसा क्षेत्र है जो सीधे इंसानियत की सेवा से जुड़ा है। पीड़ित मानवता की सेवा, ईश्वर की सेवा है।






