आजमगढ़ : जिलाधिकारी ने जीएसटी में लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली पर कड़ी नाराजगी व्यक्त किया

प्रेस नोट

आजमगढ़ 09 जनवरी– जिलाधिकारी श्री विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में कर एवं करेत्तर राजस्व की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने जीएसटी में लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली पर कड़ी नाराजगी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत जीएसटी वसूली प्रत्येक दशा में सुनिश्चित कराई जाए। परिवहन विभाग के राजस्व में वृद्धि के लिए रोड टैक्स एवं वाहनों के चालान में वृद्धि करें। उन्होंने कहा कि वसूली विगत माह की अपेक्षा किसी भी कीमत पर कम न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि 2020 से पहले एवं 2020 के बाद की आरसी को ऑनलाइन किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि वार्षिक लक्ष्य को प्राप्त किया जाना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने आबकारी विभाग को निर्देश दिये कि विशेष प्रयास कर माह के निर्धारित लक्ष्य को हासिल करें। उन्होंने कहा कि बाट-माप, खनन, मण्डी, पीडब्ल्यूडी, नगर विकास एवं वानिकी एवं वन विभाग को मासिक एवं वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत राजस्व में वृद्धि सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री आजाद भगत सिंह एवं संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

——-जि0सू0का0 आजमगढ़-09.01.2023——–