सपा मुखिया के निर्देश पर सपाइयों ने अतरौलिया में चौपाल लगा किसानों को भाजपा की जनविरोधी नीतियों के बारे में बताया

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर ’समाजवादी किसान घेरा कार्यक्रम’ के अन्तर्गत वि0स0अतरौलिया के भीमाकोल व बासगाॅव में चैपाल कार्यक्रम में नि0जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने किसानों को भाजपा की जनविरोधी नीतियों को बताते हुए कहा यह सरकार किसानों को पूॅजिपतियों के हाथों बेचना चाहती है। कृषि बिल से गरीबी और मॅहगाई बढ़ेगी। किसान के उत्पाद का सही व उचित मूल्य नहीं मिल पायेगा। किसान बर्बाद हो जायेगा। इस बिल को तत्काल वापस लेने की किसानों की माॅग के साथ समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है।
श्री यादव ने कहा कि शासन के इशारे पर प्रशासन व पुलिस लोगों को गाॅव में जाने से रोक रही है। उनको अपनी बात कहने से रोक रही है। जगह-जगह प्रशासन व पुलिस ने चैपाल लगाने से रोका और कार्यकर्ताओं से झड़प हुई। शासन के इशारे पर प्रशासन दोहरा चरित्र कर रहा है। भाजपा के लोगों को चैपाल लगाने दे रहा है और सपा के लोगों को रोक रहे हैं। यह सरकार तानाशाह हो गयी है और यह संविधान व लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है।
विधायक दुर्गा प्रसाद यादव मनचोभा, सोनापुर, बढ़या, संग्राम यादव सिपाह नान्हूपुर, नफीस अहमद त्रिपुरारपुर आइमा, आलमबदी मन्झारी, कल्पनाथ पासवान बासूपुर, एम0एल0सी0राकेश यादव मुडीरपुर, त्रिपुरारपुर खालसा, रामआसरे विश्वकर्मा चितारा, डा0रामदुलार राजभर अतरारी, कुसरना, पूर्व विधायक श्यामबहादुर सिंह यादव काशीपुर, बेचई सरोज, इरनी, सेन्दुरी, नुवाआ, आदिल शेख नेगवा, चन्द्रदेव राम यादव अच्चलपार, कुढ़वा, अबाड़ी, कमला प्रसाद यादव कुजराॅव, पूर्व सांसद बलिहारी बाबू परानापुर व हरवंशपुर, दरोगा प्रसाद सरोज उचहुॅवा, अखिलेश यादव महुॅवा बजहा व मुबारकपुर, जयराम सिंह पटेल रसूलपुर, सेठाकोली, रामजग राम कुजरांव, रामआसरे राय चैको, रामानुज सिंह लहुॅवाकला में बैठकर जनता को भाजपा की किसान विरोधी नीतियों को बताया।