TV 20 NEWS || BALLIA : पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बलिया द्वारा थाना नगरा में चौकीदारों के साथ गोष्ठी कर उनकी समस्याओं को सुनकर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश तथा महोदय द्वारा ठंड से बचाव हेतु थाना नगरा में कार्यरत चौकीदारों को कम्बल का किया वितरण

पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बलिया द्वारा थाना नगरा में चौकीदारों के साथ गोष्ठी कर उनकी समस्याओं को सुनकर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश तथा महोदय द्वारा ठंड से बचाव हेतु थाना नगरा में कार्यरत चौकीदारों को कम्बल का किया वितरण ।

महोदय के निर्देशन में समस्त थानों के थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने थानों पर चौकीदारों के साथ की गयी गोष्ठी ।

उल्लेखनीय है कि आज दिनांक-17.01.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद के सभी थानों पर चौकीदारों के साथ गोष्ठी की गयी। जिसका मुख्य उद्देश्य सभी चौकीदारों द्वारा ग्राम/शहरीय स्तर की सभी छोटी बड़ी घटनाओं /अपराधों और संदिग्ध गतिविधियों पर नज़र रखना, पुलिस को सूचना देना, और सामान्यतः शांति-व्यवस्था में पुलिस की मदद करना आदि के बारे में बताया गया।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) बलिया श्री कृपा शंकर व क्षेत्राधिकारी नगर श्री मो0 उस्मान द्वारा थाना सुखपुरा, क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री जय शंकर मिश्रा द्वारा थाना बांसडीहरोड में तथा जनपद के समस्त थानों के थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने थानों पर चौकीदारों के साथ गोष्ठी करते हुए उनके दायित्यों के बारे में अवगत कराया गया।

सोशल मीडिया सेल
बलिया पुलिस