TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़ रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला 01 अभियुक्त पुलिस हिरासत में

आजमगढ़। जनपद में धोखाधड़ी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अतरौलिया पुलिस द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक अभियुक्त को पुलिस हिरासत में लिया गया है।
प्रकरण के अनुसार दिनांक 18.01.2026 को वादी अनिल निषाद निवासी रतुआपार टोला देउरवा थाना अतरौलिया द्वारा प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि विपक्षीगण द्वारा रेलवे विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर झांसा देकर विभिन्न व्यक्तियों से कुल लाखों रुपये (लगभग ₹22 लाख) की ठगी की गई तथा फर्जी ज्वाइनिंग लेटर एवं चेक दिए गए। चेक बैंक में प्रस्तुत करने पर फर्जी पाए गए। इस संबंध में थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0 0020/26 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 351(3), 3(5), 111(4) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है।
गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक 29.04.2026 को उ0नि0 देवीशंकर पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर कनैला तिराहे से मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त कमलेश निषाद पुत्र दयाराम निषाद निवासी रतुआपार टोला देउरवा थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ (उम्र लगभग 42 वर्ष) को मोटरसाइकिल सहित पकड़कर समय 09:15 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
अभियुक्त का विवरणः-
कमलेश निषाद पुत्र दयाराम निषाद निवासी रतुआपार टोला देउरवा थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़
पंजीकृत अभियोगः-
मु0अ0सं0 0020/26 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 351(3), 3(5), 111(4) बीएनएस थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़
आपराधिक इतिहासः-
1. मु0अ0सं0 228/2019 धारा 120बी, 201, 302, 394, 411, 413, 414 भादवि थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 146/2020 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़
बरामदगीः-
मोटरसाइकिल संख्या UP 53 CR 9229 (हीरो स्प्लेंडर) – वाहन धारा 207 एमवी एक्ट में सीज
गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
1. उ0नि0 देवीशंकर पाण्डेय
2. का0 शिवानन्द चौधरी
3. रि0का0 अमित तिवारी
4. रि0का0 शिवम कुमार
अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।