*TV 20 NEWS || AZAMGARH : 25 दिवसीय चिल्ड्रन थियटर वर्कशॉप का आयोजन*

प्रकाशनार्थ

25 दिवसीय चिल्ड्रन थियटर वर्कशॉप का आयोजन।

आज़मगढ़ । 24 मई 2026
रंगमंच, कला, साहित्य के संवर्धन हेतु गतिशील संस्था सूत्रधार संस्थान आज़मगढ़ द्वारा विगत वर्षो के भांति इस वर्ष भी 25 मई 2026 से 20 जून 2026 तक 25 दिवसीय चिल्ड्रन थियटर वर्कशॉप का आयोजन नगर के रैदोपुर स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी मे आनंदमार्ग विद्यालय के “भरतमुनी सभागार” मे आयोजित किया जा रहा हैँ। इस कार्यशाला की संयोजक रंगकर्मी ममता पंडित ने कार्यशाला मे होने वाली गतिविधियों के सम्बन्ध मे जानकारी देते हुए बताया कि, इस कार्यशाला का उद्देश्य गर्मी की छुट्टीयों मे बच्चों के आतंरिक व्यक्तित्व और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को निखारना है। इस कार्यशला मे प्रतिभागी बच्चों को योगा, मेडिटेंशन, क्राफ्ट, बॉडी मूमेंट, वॉइस एंड स्पीच, के साथ कई प्रकाश के मानसिक अभ्यास कराया जाएगा। कार्यशला के अंत मे एक नाट्य प्रस्तुति भी मंचित किया जाएगा, जिसमे प्रतिभागी बच्चे अपनी अभिनय गायन और नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। ज्ञात हो की इस कार्यशाला मे 6 वर्ष से 16 वर्ष तक की उम्र के बच्चे प्रतिभाग कर सकते है।