आजमगढ़ : लोक सभा निर्वाचन में मुख्य कोषाधिकारी विजय शंकर को नोडल/प्रभारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है

प्रेस नोट
आजमगढ़ 28 मई– जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि 69-आजमगढ़ लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये दिशा निर्देश के क्रम में निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण कार्य हेतु समस्त विधान सभाओं के लिए मुख्य कोषाधिकारी विजय शंकर को नोडल/प्रभारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। इसी के साथ ही 69-आजमगढ़ लोक सभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले वि0स0 344-गोपालपुर, 345-सगड़ी, एवं 346-मुबारकपुर के लिए वित्तीय परामर्शदाता जिला पंचायत गिरीश चन्द्र, 347-आजमगढ़ एवं 352-मेंहनगर के लिए वित्त एवं लेखाधिकारी मा0 शिक्षा यादव सुनील भारत को सहायक प्रभारी अधिकारी के रूप मे नियुक्त किया गया है। साथ ही समस्त विधान सभाओं हेतु सहायक लेखाधिकारी कार्यालय अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन को सहायक प्रभारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
उन्होने कहा कि उक्त अधिकारीगण राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों के अधीन निर्वाचन सम्बन्धी उक्त कार्य सम्पादित करेंगे।