आजमगढ़ : 69-आजमगढ़ लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये दिशा निर्देश के क्रम में इन अधिकारीयों को मिली ये जिम्मेदारी

आजमगढ़ 28 मई– जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि 69-आजमगढ़ लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये दिशा निर्देश के क्रम में निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण कार्य हेतु विधान सभावार सहायक व्यय प्रेक्षक की नियुक्त की गयी है। उन्होने बताया कि 69-आजमगढ़ लोक सभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले विधान सभा 344-गोपालपुर हेतु विकास अधिकारी भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा द्वितीय सिद्धार्थ कुमार गुप्ता, वि0स0 345-सगड़ी हेतु विकास अधिकारी भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा द्वितीय मनोज कुमार गुप्ता, वि0स0 346-मुबारकपुर हेतु विकास अधिकारी भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा प्रथम प्रमोद कुमार पाण्डेय, वि0स0 347-आजमगढ़ हेतु विकास अधिकारी भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा प्रथम सुरेश राम एवं विकास अधिकारी भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा प्रथम हरिलाल राम, वि0स0 352-मेंहनगर हेतु विकास अधिकारी भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा द्वितीय अश्वनी कुमार पाण्डेय को सहायक व्यय प्रेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। जो निर्वाचन समाप्ति तक कार्य करेंगे।
इसी के साथ ही विकास अधिकारी भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा द्वितीय संतोष कुमार चौबे, विकास अधिकारी भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा द्वितीय सुरेश चन्द्र, विकास अधिकारी भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा द्वितीय आशुतोष गुप्ता, विकास अधिकारी भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा द्वितीय कृष्णकान्त सिंह को सहायक व्यय प्रेक्षक हेतु आरक्षित किया गया है।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपरोक्त समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि भारत चुनाव आयोग द्वारा समय-समय पर जारी आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें एवं इनकी अवहेलना क्षमय नही होगी तथा सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी।

——-जि0सू0का0 आजमगढ़-28.05.2022——–

आजमगढ़ 28 मई– जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि 69-आजमगढ़ लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये दिशा निर्देश के क्रम में निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण कार्य हेतु विधान सभावार लेखा टीम की नियुक्त की गयी हैं। उन्होने बताया कि 69-आजमगढ़ लोक सभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले विधान सभा 344-गोपालपुर हेतु खण्डीय प्रान्तीय खण्ड लोनिवि जिवाकान्त श्रीवास्तव, वि0स0 345-सगड़ी हेतु सहायक लेखाधिकारी मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय संतोष सिंह, वि0स0 346-मुबारकपुर हेतु खंडीय लेखाधिकारी पीएमजीएसवाई लोनिवि0 प्रेम प्रकाश, वि0स0 347-आजमगढ़ हेतु वरिष्ठ खण्डीय लेखाधिकारी अधिशासी अभियन्ता आरईडी रवीन्द्र कुमार वर्मा, वि0स0 352-मेंहनगर हेतु खण्डीय लेखाधिकारी, निर्माण खण्ड लोनिवि रामफेर को लेखा टीम के रूप में नियुक्त किया गया है। जो निर्वाचन समाप्ति तक कार्य करेंगे।
इसी के साथ ही सम्भागीय लेखाधिकारी (खाद्य) आजमगढ़ सम्भाग, आजमगढ़ राम बचन राम, सहायक लेखाधिकारी कार्यालय संयुक्त विकास आजमगढ़ अनिल कुमार राय, वरिष्ठ खण्डीय लेखाधिकारी, लघु सिंचाई आजमगढ़ अरविन्द सिंह को लेखा टीम हेतु आरक्षित किया गया है।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपरोक्त समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि भारत चुनाव आयोग द्वारा समय-समय पर जारी आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें एवं इनकी अवहेलना क्षमय नही होगी तथा सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी।

——-जि0सू0का0 आजमगढ़-28.05.2022——–