आजमगढ़ : विगत वर्षां की भांति आगामी गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2023 को इनको दिए जायेंगे पद्म विभूषण एवं पद्म श्री की उपाधी
आजमगढ़ 28 मई– क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एके पाण्डेय ने बताया कि विगत वर्षों की भॉंति आगामी 26 जनवरी, 2023 तक पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्मश्री की उपाधियों से भारत सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जाना है। जिसके लिए किन्हीं महानुभावों को उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व के आधार पर नामों को प्रस्तावित किया जायेगा। उक्त पुरस्कार/सम्मान प्राप्त करने हेतु, खेल क्षेत्र में उपलब्धि हासिल किया हो। इच्छुक अभ्यर्थी क्षेत्रीय खेल कार्यालय आजमगढ़ से किसी भी कार्य दिवस में खेल निदेशालय उ0प्र0, लखनऊ द्वारा निर्धारित फार्म (साइटेशन) प्राप्त कर दिनांक 20 जून, 2022 तक उसे पूर्ण रूप से भरकर चार प्रतियों में जमा कर दें।
एक नजर इधर भी…
आजमगढ़ 28 मई– अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन अनिल कुमार मिश्र द्वारा समस्त उप जिला मजिस्ट्रेटों से विगत वर्षां की भांति आगामी गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2023 को विभिन्न क्षेत्रों (आर्ट, सोशल वर्क, पब्लिक अफेयर्स, साइन्स एवं इंजीनियरिंग, ट्रेड एवं इंडस्ट्री, मेडिसीन, लिट्रेचर एवं एजुकेशन, सिविल सर्विस, स्पोर्ट एवं अन्य) में विशिष्ट एवं उत्कृष्ट उपलब्धि, योगदान एवं सेवा के लिए भारत सरकार द्वारा पद्म विभूषण एवं पद्म श्री की उपाधियां दिये जाने हेतु राजस्व विभाग से संबंधित सूचनायें (राजनैतिक व्यक्तियों/अन्य विभाग से संबंधित सूचनाएं न प्रेषित करें) उपलब्ध कराये जाने की अपेक्षा की गयी है।
—






