TV 20 NEWS ||AZAMGARH : रौनापार, नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म प्रकरण में 02 अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म प्रकरण में 02 अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार
🔹 पुलिस की कार्रवाई में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में अन्य अभियुक्त भेजे जा चुके हैं जेल

आजमगढ़। जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रौनापार पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने एवं दुष्कर्म के गंभीर प्रकरण में 02 अभियुक्त/अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया है।
उक्त प्रकरण में वादिनी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना रौनापार पर मु0अ0सं0 275/2025 धारा 123, 137(2), 127(2), 64, 352, 351(3), 61(2) बीएनएस व 3/4(2) पास्को एक्ट पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान पीड़िता की बरामदगी एवं बयान के आधार पर धाराओं में संशोधन करते हुए धारा 87/143 बीएनएस व 5(ठ)/6 पास्को एक्ट की वृद्धि की गई तथा 3/4(2) पास्को एक्ट का लोप किया गया। वर्तमान में मुकदमे की विवेचना उपरोक्त धाराओं में प्रचलित है।
इससे पूर्व अभियुक्ता शिल्पा एवं अभियुक्त दीपक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा चुका है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में दिनांक 01.05.2026 को व0उ0नि0 रामअनुज शुक्ला मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्ता सुधा पत्नी शैलेश यादव उम्र 21 वर्ष तथा अभियुक्त शैलेष यादव पुत्र जोखन उम्र 25 वर्ष निवासीगण अजगरा मसर्की थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ को ग्राम खरैलिया ढाला से समय करीब 10:45 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता को नियमानुसार न्यायालय भेजा गया।
पंजीकृत अभियोगः-
मु0अ0सं0 275/25 धारा 123/137(2)/127(2)/64/352/351(3)/61(2)/87/143 बीएनएस व 5(ठ)/6 पास्को एक्ट, थाना रौनापार जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता:-
1. सुधा पत्नी शैलेश यादव, उम्र 21 वर्ष
2. शैलेष यादव पुत्र जोखन, उम्र 25 वर्ष निवासीगण अजगरा मसर्की थाना रौनापार जनपद आजमगढ़।
पुलिस टीमः-
1. व0उ0नि0 रामअनुज शुक्ला
2. का0 अमरनाथ शर्मा
3. का0 मो0 जावेद
4. म0का0 प्रज्ञा यादव थाना रौनापार जनपद आजमगढ़।