TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़ नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

दिनांक– 02.05.2026
नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार
पोक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में वांछित अभियुक्त पुलिस गिरफ्त में
त्वरित कार्यवाही के फलश्वरुप परदेशी मोड़ से किया गया गिरफ्तार
आजमगढ़। थाना जहानागंज पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के गंभीर प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
घटना के संबंध में दिनांक 10.03.2026 को वादिनी द्वारा थाना जहानागंज पर प्रार्थना पत्र दिया गया था कि दिनांक 08.03.2026 को उसकी नाबालिग पुत्री को अभियुक्त शुभम सरोज पुत्र हरेश सरोज निवासी ग्राम बरदह द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जहानागंज पर मु0अ0सं0 52/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसमें विवेचना के दौरान धारा 64(1) बीएनएस व 5L/6 पोक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 01.05.2026 को व0उ0नि0 सविन्द्र राय मय पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त शुभम सरोज उम्र करीब 21 वर्ष निवासी ग्राम बरदह हरिजन बस्ती (नहर के किनारे) पो0 बरदह तहसील लालगंज थाना बरदह जिला आजमगढ़, हाल पता ग्राम कोल्हुखोर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ को परदेशी मोड़ से समय करीब 10:18 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त का विधिक कार्यवाही करते हुए चालान माननीय न्यायालय किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 52/2026 धारा 137(2)/87/64(1) बीएनएस व 5L/6 पोक्सो एक्ट थाना जहानागंज पर पंजीकृत है। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास मु0अ0सं0 111/2024 धारा 323/504/506/294 भादवि थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ में दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में व0उ0नि0 सविन्द्र राय, कांस्टेबल विशाल चौधरी, हे0का0 राकेश कुमार यादव एवं कांस्टेबल हेमन्त वर्मा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ शामिल रहे।