आजमगढ़ : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत लाभ प्राप्त करने वाले सभी किसानों को ईकेवाईसी करानी होगी – उप कृषि निदेशक
प्रेस नोट
आजमगढ़ 28 मई– उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार ने जनपद के सम्मानित कृषक बन्धुओं को सूचित किया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत लाभ प्राप्त करने वाले सभी किसानों को ईकेवाईसी करानी होगी, अन्यथा किसान सम्मान निधि से वंचित हो सकते हैं। भारत सरकार द्वारा जारी व्यवस्था के अनुसार योजनान्तर्गत पात्र सभी लाभार्थी पीएम किसान पोर्टल पर स्वयं अथवा जनसेवा केन्द्र के माध्यम से अपना ईकेवाईसी दिनांक 31 मई 2022 के पूर्व अनिवार्य रूप से करा लें। जिससे वे योजनान्तर्गत आगामी किस्तों का लाभ प्राप्त कर सकें।
उप कृषि निदेशक ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना पोर्टल www.pmkisan.gov.in पर स्वयं के मोबाईल/कम्प्यूटर द्वारा ईकेवाईसी का विकल्प चुनकर पर ओटीपी आधारित सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते है अथवा निकटतम जन सेवा केन्द्र के माध्यम से भी बायोमैट्रिक सत्यापन द्वारा ईकेवाईसी का कार्य पूर्ण करा सकते हैं। उप कृषि निदेशक आजमगढ़ ने यह भी अवगत कराया कि जनपद के योजनान्तर्गत पंजीकृत कुल 737498 कृषकों के सापेक्ष 253969 कृषकों की ईकेवाईसी अवशेष है।
——-जि0सू0का0 आजमगढ़-28.05.2022——–






