• विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम गठित
• फोन पर मिलेगी चिकित्सकीय सलाह
आजमगढ़, 13 जनवरी 2022
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आई एन तिवारी ने बताया कि जनपद में स्वास्थ्य सेवा जन-जन तक पहुंचाने के लिये निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब जनपदवासियों के लिए टेलीमेडिसिन सेवा शुरू की गई है।
प्रमुख अधीक्षक डॉ ए के सिंह ने कहा कि वायरस कोविड-19 के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने यह अनोखी पहल की है।
जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक (डीसीपीएम) विपिन पाठक ने बताया कि जनपदवासी अब स्वास्थ्य संबंधी हल्की परेशानी के लिए टेली मेडिसिन ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि मरीजों एवं उनके परिजनों को “टेलीमेडिसिन” के जरिए चिकित्सीय सलाह देने के लिए चिकित्सकों की उनकी विशेषज्ञता के अनुसार टीम गठित की गयी है। चिकित्सक दूरभाष पर प्रातः 09:00 बजे सायं 04:00 बजे तक परामर्श देने के लिए उपलब्ध रहेंगे। कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति इन नम्बरों पर सम्पर्क कर विशेषज्ञ चिकित्सकों से सलाह ले सकता है। इससे घर बैठे फोन के माध्यम से ही परामर्श और इलाज की सुविधा प्राप्त की जा सकती है।
क्रम संख्या चिकित्सक का नाम विभाग दूरभाष
1 डॉ सतीश चन्द्र कनौजिया जनरल सर्जरी 9005718638
2 डॉ आरआर श्रीवास्तव जनरल मेडिसिन 9336531337
3
डॉ एसके विमल बाल्य रोग 9455910130
4 डॉ जेपी श्रीवास्तव नेत्र विभाग 7388029710
5 डॉ आशुतोष कुमार सिंह नाक,कान गला विभाग 8604090633
6 डॉ पूनम कुमारी चर्म रोग 9335124486
7 डॉ शिवआरती यादव दन्त रोग 9454838494
8 डॉ राकेश कुमार आर्थो सर्जन 8218723335






