TV 20 NEWS ||AZAMGARH : थाना जहानागंज, नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म प्रकरण में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म प्रकरण में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
🔹 पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को धर दबोचा गया
आजमगढ़। जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना जहानागंज पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
उक्त प्रकरण में वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना जहानागंज पर मु0अ0सं0 60/2026 धारा 137(2), 87, 351(3), 352 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा 64(1) बीएनएस व 5L/6 पास्को एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
विवेचना के क्रम में दिनांक 01.05.2026 को उ0नि0 अजय निषाद मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम तरछा पुलिया के पास से वांछित अभियुक्त शैलेश राम पुत्र गणेश निवासी मेनुद्दीनपुर (बारीगांव) थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़, उम्र 23 वर्ष को समय करीब 08:40 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
शैलेश राम पुत्र गणेश निवासी मेनुद्दीनपुर (बारीगांव) थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़, उम्र 23 वर्ष
पंजीकृत अभियोगः-
मु0अ0सं0 60/2026 धारा 137(2), 87, 351(3), 352, 64(1) बीएनएस व 5L/6 पास्को एक्ट, थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़।
पुलिस टीमः-
उ0नि0 अजय निषाद
का0 शैलेश यादव
का0 रवि कन्नौजिया थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़।