TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना पवई, जनपद आजमगढ़ नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़। थाना पवई पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर भगाने के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
घटना के संबंध में दिनांक 15.03.2026 को वादिनी द्वारा थाना पवई पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 12.03.2026 को उसकी नाबालिग पुत्री को अभियुक्त राजन पुत्र रोशन राजभर निवासी ग्राम कोहड़ा जनपद आजमगढ़ द्वारा बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर भगा ले जाया गया। इस आधार पर थाना पवई पर मु0अ0सं0 58/26 धारा 87/137(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 02.05.2026 को उ0नि0 ओमप्रकाश मिश्रा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त राजन पुत्र रोशन राजभर उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम कोहड़ा जनपद आजमगढ़ को खेमीपुर से समय करीब 07:40 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त का विधिक कार्यवाही करते हुए चालान माननीय न्यायालय किया गया।
उक्त अभियोग मु0अ0सं0 58/26 धारा 137(2)/87 बीएनएस थाना पवई पर पंजीकृत है तथा अभियुक्त का आपराधिक इतिहास इसी मुकदमे से संबंधित है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 ओमप्रकाश मिश्रा, कांस्टेबल अनुराग यादव एवं कांस्टेबल सुमित यादव थाना पवई जनपद आजमगढ़ शामिल रहे।






