TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना तरवां, जनपद आजमगढ़महिला का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
महिला का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
त्वरित पुलिस कार्यवाही में मुख्य आरोपी को तरवां पुल के पास से गिरफ्तार किया गया
दिनांक 02.05.2026 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना तरवा पर तहरीर दी गई कि उसका पड़ोसी जो रिश्ते में भांजा है रबिकान्त पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम मोकलपुर (उसरताला) थाना तरवां का उसके घर पर आना-जाना था । अभियुक्त ने वादिनी को अकेला पाकर जबरन दुष्कर्म किया तथा उसका अश्लील वीडियो बना कर वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। जिसके सम्बन्ध में थाना तरवां पर मु0अ0सं0- 83/2026 धारा 64(2)(m), 351(3) बीएनएस अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
आज दिनांक 03.05.2026 को थानाध्यक्ष तरवां चन्द्रदीप कुमार मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त रबिकान्त पुत्र बाबूराम को तरवां पुल से समय करीब 07:05 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
रबिकान्त पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम मोकलपुर (उसरताला) थाना तरवां जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 30 वर्ष
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार थाना तरवां जनपद आजमगढ़
2. उ0नि0 महेश यादव थाना तरवां जनपद आजमगढ़
3. उ0नि0 उपेन्द्र यादव थाना तरवां जनपद आजमगढ़
4. म0का0 पूनम मौर्या थाना तरवां जनपद आजमगढ़






