TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ तकनीक का प्रहार यक्ष ऐप व फेस रिकग्निशन तकनीक से फरार बन्दी गिरफ्तार

तकनीक का प्रहार यक्ष ऐप व फेस रिकग्निशन तकनीक से फरार बन्दी गिरफ्तार

25,000/- रुपये का इनामियां अभियुक्त को आजमगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

मेडिकल के दौरान फरार हुआ हत्या का आरोपी गिरफ्तार

जनपद आजमगढ़ पुलिस द्वारा आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग करते हुए थाना रौनापार पुलिस ने सराहनीय सफलता प्राप्त की है। दिनांक 12.12.2025 को वादी मुकदमा अनिल कुमार पाण्डेय, जेलर जिला कारागार आजमगढ़ द्वारा थाना कोतवाली पर दी गयी तहरीर के आधार पर यह अभियोग पंजीकृत किया गया था कि हत्या के मामले में निरुद्ध बन्दी उदय पुत्र जसवन्त निवासी अमीना नगर पादरी बाजार थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर को मेडिकल मुआयना हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया था, जहां से वह बन्दी रक्षकों को चकमा देकर फरार हो गया था। इस संबंध में मु0अ0सं0 648/25 धारा 261/262 बीएनएस पंजीकृत कर दौरान विवेचना अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। गिरफ्तारी न होने की दशा में दिनांक 01.05.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा 25,000/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया ।
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में विकसित यक्ष ऐप के माध्यम से प्राप्त अलर्ट के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में थाना रौनापार पुलिस द्वारा सक्रिय कार्यवाही करते हुए अभियुक्त उदय पुत्र जसवन्त को दिनांक 03.05.2026 को समय करीब 08:15 बजे हैदराबाद बन्धा चौराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त का वर्तमान पता अमीना नगर पादरी बाजार थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर तथा स्थायी पता सत्ताधर नगर, विशाल नगर के पीछे महावीर स्कूल के सामने थाना इशनपुर जनपद अहमदाबाद, गुजरात है, जिसकी उम्र लगभग 49 वर्ष है। गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।
आपराधिक इतिहास-
1- मु0अ0सं0- 120/17 धारा 302/201 भादवि थाना फरेंदा जनपद महराजगंज
2- मु0अ0सं0- 648/25 धारा 261/262 बीएनएस थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे, कांस्टेबल अवधेश यादव, रिजर्व कांस्टेबल सचिन कुमार गुप्ता एवं महिला कांस्टेबल रत्नावली कुशवाहा थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ शामिल रहे।