TV 20 NEWS || AZAMGARH थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़ महिला की हत्या के मामले में पति व देवर गिरफ्तार

त्वरित कार्यवाही करते हुए 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
दिनांक 01.05.2026 को वादी मुकदमा सूर्यप्रकाश सिंह पुत्र स्व0 सत्यदेव सिंह निवासी ग्राम जमीन हरखोरी धनछुला थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना अतरौलिया पर लिखित तहरीर दी गई, कि प्रातः लगभग 08:00 बजे प्रतिवादीगण द्वारा वादी की पुत्री सिप्पी सिंह (उम्र लगभग 36 वर्ष) को संतान न होने की बात को लेकर एक राय होकर मारपीट कर हत्या कर दिया जिसके सम्बन्ध में थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0- 161/26 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना थानाध्यक्ष अतरौलिया देवेन्द्र नाथ दूबे द्वारा की जा रही है।
विवेचना के क्रम में आज दिनांक 03.05.2026 को थानाध्यक्ष अतरौलिया देवेन्द्र नाथ दूबे मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तों 1. पंकज सिंह पुत्र स्व0 राम सिंह (पति) उम्र 37 वर्ष तथा 2. विनय सिंह पुत्र स्व0 राम सिंह (देवर) उम्र 24 वर्ष निवासीगण ग्राम रतुआपार थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ को सिकन्दपुर तिराहा से समय करीब 07:50 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया ।
पंजीकृत अभियोग– मु0अ0सं0-161/26 धारा 103(1)/3(5) बीएनएस थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त –
1. पंकज सिंह पुत्र स्व0 राम सिंह, उम्र 37 वर्ष
2. विनय सिंह पुत्र स्व0 राम सिंह, उम्र 24 वर्ष
निवासीगण ग्राम रतुआपार थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़
आपराधिक इतिहास – मुकदमा उपरोक्त

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
थानाध्यक्ष अतरौलिया देवेन्द्र नाथ दूबे, का0 जयराय, रि0का0 सतलज वर्मा, रि0म0आ0 कुमारी नेहा, रि0म0आ0 सृष्टि, चालक का0 अरुण कुमार सिंह थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़।